बिना शिक्षक के छात्र का जीवन अधूरा : अजय प्रताप सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किए गए पांच शिक्षक

अयोध्या। उसरू स्थित गुरु नानक एकेडमी गर्ल्स इंटर कॉलेज के गुरु गोविन्द सिंह सभागार में शिक्षक दिवस पर शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गुरु नानक एजुकेशनल सोसायटी के सचिव प्रतिपाल सिंह पाली मुख्य अतिथि अवध विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता व दीपोत्सव आयोजन के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से 5 शिक्षकों को सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन व मां सरस्वती का माल्यार्पण व पूजन अर्चन किया,भारत देश के दूसरे राष्ट्रपति व प्रथम उपराष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को पुष्प अर्पित करके नमन किया व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को दिशा प्रदान की। मुख्य अतिथि प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह ने कहा कि “गुरु वह है जो अंतर्मन को आलोकित कर देता है“छात्र के जीवन में शिक्षकों के योगदान का सटीक चित्रण प्रस्तुत किया।

. एक छात्र के जीवन में उसके शिक्षक की भूमिका बहुत अहम रहती है. भारत में शिक्षक को माता-पिता के बराबर का स्थान भी दिया जाता है. जिस तरह से कुम्हार मिट्टी को बरतन में ढ़ालता है, लोहार लोहे तपा कर कुछ उपयोगी चीज बनाता है ठीक उसी तरह शिक्षक अपने छात्रों के भविष्य का निर्माण करते हैं. छात्र के जीवन में शिक्षक के योगदान का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बिना शिक्षक के छात्र का जीवन पूरा अधूरा रहता है और ऐसे जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है

इस अवसर पर गुरु नानक एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव प्रतिपाल सिंह पाली ने सभी को राधाकृष्णन जी के आदर्शो से अवगत कराते हुए कहा कि वे विश्व को एक विद्यालय मानते थे और समूचे विश्व को एक ही इकाई मानकर शिक्षा प्रबंधन के पक्षधर थे। उच्च नैतिक मूल्यों को अपने आचरण में उतारने की प्रेरणा देने,अद्वितीय शैक्षिक उपलब्धियों और महान दार्शनिकता के लिए देश के सर्वोच्च अलंकरण “भारत रत्न“ से उन्हें सम्मानित किया गया। सभी शिक्षकों को तिलक लगाया,मुंह मीठा करा कर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गुरु नानक एकेडमी गर्ल्स इंटर कॉलेज, नानक डिग्री कॉलेज, गुरु नानक पब्लिक स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  कर्मयोग केवल एक आध्यात्मिक दर्शन नहीं, बल्कि जीवन का व्यावहारिक मार्गदर्शन : एल. वेंकटेश्वरलू

सीईओ अमनदीप सिंह , एकेडमिक डायरेक्टर अमरनाथ तिवारी ,विद्यालय प्रधानाचार्या आदित्य प्रताप ने सभी शिक्षकों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया व शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर डॉक्टर पुष्पा सिंह डॉक्टर पूजा सिंह डॉक्टर अर्चना सिंह डॉक्टर रजनी शुक्ला दीपिका सिब्बल पूनम त्रिपाठी मंजू खरे आदि शिक्षक मौजूद रहे

-यह 5 शिक्षक हुए सम्मानित

रिटायर्ड डॉक्टर वीडी सिंह अध्यक्ष वनस्पति विज्ञान विभाग,रिटायर्ड प्राचार्य डॉक्टर प्रदीप खरे, रिटायर्ड अध्यक्ष हिंदी विभाग डॉक्टर एसपी सिंह, रिटायर्ड अध्यक्ष हिंदी विभाग डॉ जनार्दन उपाध्याय, रिटायर्ड प्राचार्य डॉ बीएन अरोड़ा को सम्मानितघ् किया गया। यह सभी शिक्षक साकेत महाविद्यालय के हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya