-सभी मिशन शक्तिं केन्दों पर भी यह अभियान चलाया गया

अयोध्या। चैत्र नवरात्रि को लेकर जिला पुलिस ने शहर से गांव तक रविवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया। जिसके तहत जनपद पुलिस ने शक्ति पीठों और मंदिरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। साथ ही सभी मिशन शक्तिं केन्दों पर भी यह अभियान चलाया गया।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति अभियान के पांचवे चरण में रविवार को सभी थाना-कोतवाली क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित बड़ी देवकाली मंदिर,कैंट थाने क्षेत्र के पाटेश्वरी माता मंदिर तथा अस्पताल,उद्यान, चौक-चौराहा एवं बाजारों में महिला पुलिस की टीम ने महिला अधिकार,सुरक्षा उपाय,साइबर अपराध से बचाव के उपाय तथा सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही हेल्पलाइन नंबरों 1090 महिला पावर लाइन,181 महिला हेल्पलाइन,112 आपातकालीन सेवा,108 स्वास्थ्य सेवाएं,1098 बाल हेल्पलाइन,1930 साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन,1076 सीएम हेल्पलाइन से संबधित पत्रक का वितरण कर इनके बारे में विस्तार से बताया गया और आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की अपील की गई।
उधर महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए पुलिस की ओर से उनके सहयोग एवं संरक्षण के लिए तत्पर रहने का भरोसा दिलाया गया। थाना-कोतवाली पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र बुला महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने जागरूक किया।