अयोध्या का एक लाल भी नक्सली हमले में शहीद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

डीएम और एसएसपी शहीद जवान के पहुंचे घर

अयोध्या। छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में रामनगरी अयोध्या के रानोपाली निवासी राजकुमार यादव भी शहीद हो गये है। शहीद होने की सूचना पर शहीद के घर में कोहराम मच गया है। रविवार की देर रात जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय व सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह ने मृतक सीआरपीएफ जवान के परिजन से मिलकर ढाढस बंधाया।

अयोध्या जनपद के रानोपाली निवासी राज कुमार यादव केन्द्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) में हेड कांस्टेबल पद पर कार्यरत था। जिनका अभी कुछ दिन पहले ही असम से छत्तीसगढ़ के लिए स्थानांतरण हुआ था। रविवार को माओवादियों से हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हुए हैं। इस मुठभेड़ में अयोध्या जिले के जवान राज कुमार यादव भी शहीद हो गए हैं। इसकी सूचना जब परिवार वालों को मिली तो परिवार के साथ पूरे इलाके में कोहराम मच गया।

राज कुमार यादव के दो छोटे भाई, पत्नी ज्ञानमती यादव और दो बेटे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह के मुताबिक अभी बीते जनवरी माह में जवान अपनी बीमार मां का इलाज लखनऊ के अपोलो हास्पिटल में कराकर ड्यूटी पर पुनः लौटा था। उन्होंने बताया कि रविवार को राजकुमार यादव के शहीद होने की सूचना मिली। उधर देर रात जिलाधिकारी, एसएसपी व सिटी मजिस्ट्रेट ने शहीद के घर पहुंचकर परिवार मिले और उन्हें ढाढस बंधाया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya