कम समय में अच्छी तैयारी करके हासिल किया जा सकता है बड़ी उपलब्धि : डॉ. पवन तिवारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-श्री निर्भय सिंह औद्योगिक इंटर कॉलेज के संस्थापक बाबू देवता सिंह की मनाई गयी 42वीं पुण्यतिथि

पूराबाजार-अयोध्या। श्री निर्भय सिंह औद्योगिक इंटर कॉलेज रामपुर सरधा के संस्थापक स्वर्गीय बाबू देवता सिंह की 42वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भाव से मनाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मेधावियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर पवन कुमार तिवारी, उप शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल/ संयुक्त शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल कौस्तुभ कुमार सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रताप सिंह, पेट्रोलियम संघ के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह, प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह ने बाबू देवता सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दिया।

बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर पवन कुमार तिवारी ने हाई स्कूल परीक्षा में विद्यालय में सर्वाधिक अंक पाने वाले मेधावी पूजा वर्मा और आलोक कुमार सिंह को मेडल, प्रशस्पत्र व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया।

बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि कम समय में अच्छी तैयारी करके बड़ी उपलब्धि हासिल किया जा सकता है, इसलिए अभी से ही मन लगाकर पढ़ाई करें जिससे विद्यालय का नाम रोशन हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्यवंश क्षत्रिय उत्थान समिति के अध्यक्ष भगवान बक्स सिंह व संचालन प्रवक्ता मनोज सिंह ने किया।

प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह सोनू ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद तिवारी आफत, आशुतोष पांडेय, तहसीलदार सिंह, रमेश सिंह, संजय श्रीवास्तव, रणधीर सिंह, अशोक सिंह, शैलेंद्र विक्रम सिंह, हिमांशु सिंह, राजेश सिंह, संजय सिंह, विजय बहादुर सिंह, बंदना चौरसिया, मनीष सिंह, सौरभ गुप्ता, रामकृष्ण वर्मा, रक्षाराम वर्मा, राघवेंद्र सिंह, विमल सिंह, महेंद्र सिंह, पूर्व शिक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह, राजकुमार सिंह, जनक राज वर्मा, विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह, अजीत सिंह सहित छात्राएं मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya