पेट्रोल पम्प के समीप नाले में लगी आग, टला बड़ा हादसा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-टैंक साफ कर कचड़ा फेका था नाली में सिगरेट की चिंगारी से लगी आग

अयोध्या। सिविल लाइन स्थित बड़ा डाक खाना चौराहा पर पैट्रोल पंप के सामने नाली से अचानक आग के गोले उठने लगे और देखते ही देखते नाली के सौ मीटर की परिधि में अंदर ही अंदर आग बढ़ती चली गई। आग को लगने की खबर से आस-पास के लोगो की भीड़ जमा हो गई। तभी इसकी सूचना सिविल लाइन चौकी को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्तकाल फायर सर्विस को सूचित किया। घटना स्थल पहुंची फायर सर्विस की टीम ने टियर गैस के माध्यम से आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगो की माने तो देर रात चौराहे पर स्थित भारत पेट्रोलियम की टँकी साफ हुई थी जिससे निकला कचड़ा कर्मियों ने टंकी के सामने नाली में फेका था। वहीं किसी ने सिगरेट पीने के बाद नाली में फेंक दिया जिससे नाली में आग लग गई। फिलहाल घटना में किसी प्रकार का नुकशान नहीं हुआ है। फिलहाल फायर सर्विस ने आग पर काबू पा लिया है।

इसे भी पढ़े  कचहरी एवं स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में होगा शौचालय का निर्माण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya