नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का संदेश देते हुए निकली बाइक रैली

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिस की बाइक रैली को एसएसपी ने किया रवाना

अयोध्या। यूपी पुलिस के अभियान मिशन शक्ति-5 के तहत शनिवार को महिला पुलिस कर्मियों व अधिकारियों द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश देते हुए बाइक रैली निकाली गई। रैली को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने रिजर्व पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली रिजर्व पुलिस लाइन से शुरू होकर पुष्पराज चौराहा, रिकाबगंज, नियावां और उदया चौराहा होते हुए पुनः पुलिस लाइन परिसर में समाप्त हुई।

इस दौरान शहर में जागरुकता का संदेश दिया गया। रैली का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को उनके कानूनी व संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना तथा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।

इसे भी पढ़े  रामजन्मभूमि परिसर के सूर्य मंदिर के शिखर पर लहराया धर्म ध्वज

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya