दीपोत्सव के लिए सरयू घाटों के 95 प्रतिशत मार्किंग का कार्य पूरा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सरयू तट पर 25 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित कर बनेगा विश्व रिकार्ड

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशानुरूप अयोध्या के दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के दिशा-निर्देशन में शनिवार को राम की पैड़ी के घाटों का 95 प्रतिशत मार्किग कार्य सम्पन्न हुआ। विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव मोहम्मद सहील व डॉ0 रंजन सिंह की देखरेख में कर्मियों ने घाटों पर दीए सजाने वाले स्थलों की नाप-जोख कर मार्किंक का कार्य कराया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीपोत्सव को अलौकिक एवं भव्य बनाने के लिए मार्किग को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। 20 अक्टूबर तक मार्किक का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।

विवि दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रा.0 संत शरण मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप 25 लाख दीए प्रज्ज्वलित करने के लिए सरयू के घाटों पर 28 लाख दीए सजाने के लिए मार्किग का कार्य अंतिम चरण में है। वहीं वालटियर्स के आईकार्ड को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। एक दो दिन में संस्थानों को उपलब्ध करा दिए जायेंगे। उन्होंने बताया कि रामनगरी के आठवें दीपोत्सव को लेकर वालंटियर्स में काफी उत्साह है। वालटियर्स दीपोत्सव पिछला रिकार्ड तोड़कर दीपोत्सव में एक नया इतिहास बनायेंगे।

इसे भी पढ़े  डीएम ने चौदहकोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya