क्रांति दिवस के रूप में मनाई चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 86वीं जयंती

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-भाकियू की ओर से गांधी पार्क में किया गया जयन्ती कार्यक्रम

अयोध्या। किसानों के मसीहा, भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 86वीं जन्म जयंती गांधी पार्क में किसान क्रांति दिवस के रूप में मनाई गई। भाकियू कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने चौधरी टिकैत की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को किसानों का भगवान कहा जाता है।

चौधरी टिकैत किसानों को आंदोलन करना सिखाया, किसानों को अपनी बात रखना सिखाया। पूरे देश में किसान संगठन को मजबूत किया। चौधरी टिकैत द्वारा तमाम प्रकार की सामाजिक कुरीतियों जिसमें दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, नशा का भी विरोध करके समाज उत्थान की बात की गई। यूनियन के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत द्वारा किए गए आंदोलनों और सफलताओं की व्याख्या की।

जयंती कार्यक्रम में फरीद अहमद, भागीरथी वर्मा, राम गणेश मौर्य ,शंकर पाल पांडे, देवी प्रसाद वर्मा, ओम नारायण वर्मा, संतोष वर्मा ,सिद्धू भारती, दानिश खान, जगन्नाथ पटेल, गुरुदीन वर्मा, राज बहादुर वर्मा, नरेंद्र विश्वकर्मा ,राम अवध किसान, झिंकु अली,आदि लोगों ने सम्बोधित किया।

इसे भी पढ़े  साकेत महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर बी.डी. द्विवेदी का आकस्मिक निधन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya