Breaking News

84 कोसी परिक्रमा पथ श्रद्धालुओं को विराट अयोध्या का करायेगी दर्शन

-उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की अध्यक्षता में 84 कोसी परिक्रमा पथ के संरेखण के सम्बन्ध मेंहुई बैठक

अयोध्या। लोकनिर्माण भवन लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की अध्यक्षता में 84 कोसी परिक्रमा पथ के संरेखण के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिसमें सांसद लल्लू सिंह तथा सांसद हरीश द्विवेदी व 84 कोसी परिक्रमा मार्ग से सम्बंधित विधायकगण, अयोध्या, बाराबंकी, गोण्डा, बस्ती तथा अम्बेडकरनगर के जिलाधिकारी तथा राष्ट्रीय राजमार्ग तथा लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख सचिव रमेश गोकर्ण तथा सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि 84 कोसी परिक्रमा पथ श्रद्धालुओं को विराट अयोध्या का दर्शन करायेगी। अयोध्या की सांस्कृतिक आत्मा हर पग पर नजर आयेगी। रामायण की अनूभूतियों का श्रद्धालुओं के हृदय में स्पंदन ही इसके लिए उस युग की संस्कृति के जो भी लक्षण थे उसे उभारने की कोशिस की जायेगी। परिधि के 151 आस्था के दीपों की धुधलाती जा रही रोशनी को फिर से बिखेरने का प्रयास है। भारत की सनातन संस्कृति के इस केन्द्र को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं। हिन्दुत्व के पुरोधा कीर्ति शेष अशोक सिंहल तथा अयोध्या के संतो के आर्शीवाद से 2015 से अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा मार्ग व संस्कृति परिधि से समूची दुनिया को परिचित कराने के लिए सक्रिय था। इसी प्रयास में दिल्ली में वर्ष 2019 से अयोध्या पर्व का आयोजन किया जाता है। पर्व में अयोध्या के 84 कोस की सांस्कृतिक प्रदर्शनी लगायी जाती है। 3 दिनी पर्व में साधू संत, विद्धान व मनीषी अयोध्या के सांस्कृतिक पक्ष पर चर्चा, परिचर्चा व संगोष्ठी होती है।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उस दृढ़ संकल्प में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग मील का पत्थर साबित होगा। उन्हीं के मार्गदर्शन में परिवाहन मंत्री नितिन गड़करी ने कोटि कोटि रामभक्तों की आकांक्षाओं को पूरा करने का काम किया है। प्रधानमंत्री की संकल्पना को धरातल पर उतार कर मूर्त रुप प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सतत् प्रयासरत रहे है। जिसका परिणाम दिखाई देने लगा। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि परिक्रमा मार्ग के निर्माण से किसी को विस्थापित नहीं होना पड़ेगा।

आबादी से बाईपास निकालकर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया जायेगा तथा पूरे परिक्रमा पथ का निर्माण उपलब्ध जमीन पर किया जोयगा। सांसद लल्लू सिंह साधू संतो व जनमानस की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सड़क परिवाहन मंत्री नितिन गड़करी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को धन्यवाद दिया।

Leave your vote

इसे भी पढ़े  अयोध्या कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मारा छापा

About Next Khabar Team

Check Also

पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि

-सम्मानित किए गए उनके संस्थापित विद्यालय के एक दर्जन मेधावी छात्र अयोध्या। पूर्व सांसद मित्रसेन …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.