ग्राम प्रधान उप चुनाव में पड़े 80 फीसदी मत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-इस्माईल नगर सिंहोरा ग्राम प्रधान उप चुनाव संपन्न

सोहावल। विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत इस्माईल नगर सिंहोरा ग्राम प्रधान उप चुनाव संपन्न हुआ।शान्ति पूर्ण मतदान के लिए चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय ने पुलिस प्रशासन के साथ सजग रहे। निष्पक्ष मताधिकार का प्रयोग कराने उप-जिलाधिकारी सोहावल मनोज कुमार श्रीवास्तव तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता वीडीओ सोहावल मोनिका पाठक ने पीठासीन अधिकारियो से चल रही चुनावी प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण मतदान कराने का निर्देश दिया।

मालूम हो कि ग्राम प्रधान सहदेव यादव की आकस्मिक निधन हो गया था। उसके बाद कार्यवाहक ग्राम प्रधान के रूप मे दयावती को कार्यभार मिला। विगत माह से खाली सीट पर पूर्व प्रधान स्व0 सहदेव यादव की पत्नी पुष्पलता उनके सामने रनर रहीं आशा तिवारी और कार्य वाहक प्रधान पुत्र संजीव कुमार तिवारी एवं रंजीत वर्मा ने नामांकन कर चुनावी रण में दावेदारी दर्ज करायी। जिसमे लगभग80 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

इसे भी पढ़े  मां कामाख्या धाम महोत्सव में किसानों को किया गया सम्मानित
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya