गायत्री पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई आजादी की 75वीं वर्षगांठ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अमृत महोत्सव की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

अयोध्या। गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में आजादी की 75वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई। प्रबंधक उमाशंकर शुक्ल, सपा नेता घनश्याम त्रिपाठी एवं भाजपा नेता राजीव दूबे ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण एवं मां सरस्वती तथा आजादी के महान विभूतियों की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।

इसके पश्चात विद्यालय के मेधावियों ने आजादी के अमृत महोत्सव की थीम पर कई सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ डांस और स्पीच प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को खुशी से अभिभूत कर दिया। प्रिया पांडेय और अंशिका शुक्ला की देखरेख में संपन्न हुए कार्यक्रम में अत्रिका शुक्ला, आर्या तिवारी, अंजली सिंह, आराध्या, प्रेरणा, महक, शगुन आदि के प्रदर्शन की उपस्थिति लोगों ने जमकर तारीफ की।

इस अवसर पर गायत्री देवी, प्रभा शंकर शुक्ला, उमेश पांडेय, हंस राज यादव, शिव बहादुर शुक्ला, डॉक्टर बृज किशोर त्रिपाठी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  जिला पंचायत की बैठक में 42.50 करोड़ रुपये के बजट को मिली सहमति
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya