विद्युत करंट की चपेट में आने से 75 वर्षीय महिला की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। खंडासा थाना क्षेत्र के भीखी का पुरवा गांव में विद्युत करंट की चपेट में 75 वर्षीय वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खंडासा थाना क्षेत्र के भीखी का पुरवा गांव निवासी दु:खना पत्नी भुलई उम्र लगभग 75 वर्ष घर के अंदर हैंडपंप पर नहा कर कपड़े को धो रही थी। अचानक नल में विद्युत करंट उतर आया। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

परिजनों का कहना है कि नल के पास टुल्लू मोटर लगा हुआ था। उसी से हैंडपंप में करंट उतर आया। बुजुर्ग महिला की चीख सुनकर जब तक घर के परिजन मौके पर पहुंचकर विद्युत सप्लाई काटते हुए आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए चिकित्सक के पास के पास ले गए लेकिन डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । जहां ग्रामीण होली का त्यौहार हंसी खुशी मना रहे थे। वही गांव में मातम छा गया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि अभी हम को घटना के बारे में जानकारी नहीं हुई है। फिलहाल अभी जानकारी ली जाती है।

इसे भी पढ़े  कोका-कोला फाउंडेशन के सहयोग से अयोध्या में जल सुरक्षा व स्वच्छता को मिली मजबूती
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya