कृषि विवि में 597 को उपाधि व 26 छात्र-छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कृषि विवि का 25वां दीक्षांत समारोह 30 नवंबर को, कुलपति ने समिति अध्यक्षों के साथ बैठक कर तैयारी को दिया अंतिम रूप

मिल्कीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 30 नवंबर को होने वाले 25वें दीक्षांत समारोह में 597 छात्र-छात्राओं को उपाधियां व 26 मेधावियों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। कुलाधिपति स्वर्ण पदक सात, कुलपति स्वर्ण पदक 11 तथा विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक आठ मेधावियों को दिया जाएगा। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने गठित समिति के समस्त अध्यक्षों के साथ बैठक कर दीक्षांत समारोह की तैयारी को अंतिम रूप दिया।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह के सफलतापूर्ण आयोजन के लिए 29 नवंबर को रिहर्सल किया जायेगा। इसमें छात्र-छात्राओं को उपाधि, पदक, दीक्षोपदेश के साथअन्य गतिविधियों का पूर्वाभ्यास कराया जायेगा। कृषि विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह के दिन स्नातक के पांच मेधावियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक व स्नातकोत्तर एवं पीएचडी के एक- एक मेधावियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। 11 मेधावियों को कुलपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा जिसमें स्नातक के सात, स्नातकोत्तर के तीन व पीएचडी के एक मेधावी छात्र शामिल हैं।

इसी क्रम में स्नातक के सात व पीएचडी के एक मेधावी को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक दिया जाएगा। कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न महाविद्यालयों एवं मुख्य परिसर को मिलाकर स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी के कुल 597 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएंगी। जिसमें स्नातक के कुल 343, परास्नातक के 209 तथा पीएचडी के कुल 45 छात्र छात्राओं को उपाधियां दी जाएंगी। आशुतोष सिंह ने बताया कि 2022-23 के 597 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्र को भारत सरकार के डिजी लॉकर में अपलोड किया जायेगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya