5 लाख 84 हजार 772 दिये जले एक साथ, बना विश्व रिकार्ड

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– दीपोत्सव को वैश्विक बनाने को सरकार कर रही प्रयास

अयोध्या। राम नगरी में एक साथ 5 लाख 51 हजार से अधिक दिये जलते ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।
राम की पैड़ी के सभी 24 घाटों पर अवध यूनिवर्सिटी के सहयोग से स्वयं सेवकों ने एक साथ करीब 6 लाख दिये जलाए तो विश्व रिकॉर्ड बना ही इस दौरान आधुनिक लाईएट्स से रामनगरी अलौकिक, दिव्य व भव्यरूप में नजर आई। जिसके बाद लेजर शो से आतिशबाजी का अद्भुत नजारा दिखा। लखनऊ औऱ झारखंड के कलाकारों ने राम लीला का मंचन किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से शहर व मुख्य बाजारों में एलईडी, डिस्प्ले बोर्ड तथा देश मे दूरदर्शन के माध्यम से लाइव दिखाया जाता रहा।

राम काज में पहले से ही बहुत देर हो चुकी अब नहीं : मुख्यमंत्री

-दीपोत्सव के पूर्व राम कथा पार्क में पुष्पक विमान से पधारे राम, लक्ष्मण, माँ सीता व वीर हनुमान समेत भरत, शत्रुघ्न, गुरु वशिष्ठ का स्वागत सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, सांसद लल्लू सिंह व संतो ने किया। प्रतीकात्मक राज्याभिषेक कर आरती उतारी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उदबोधन में पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोला। कहा कि राम जन्मभूमि विवाद बताकर अयोध्या को विकास से वंचित कर दिया गया था लेकिन अब ऐसा नही होगा। अयोध्या के इस दीपोत्सव को देश दुनिया से जोड़ा जाएगा। यहां अब विश्वस्तरीय एयरपोर्ट जो श्रीराम के नाम पर बन रहा है। विश्वस्तरीय मेडिकल कालेज राजर्षि दशरथ के नाम पर बनाया जा रहा है। भरत जी का नन्दी ग्राम हो या महर्षि वाल्मीकि आश्रम हर उस स्थल का सम्पूर्ण विकास होगा जो रामायण कालीन है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रामायण कालीन अयोध्या हमारे प्रधानमंत्री की परिकल्पना है। ऐसी अयोध्या नगरी जहां किसी प्रकार का अभाव न हो। सीएम योगी ने साधु सन्तों से अपील की कि अगले दीपोत्सव को दिव्य व भव्य बनाने के लिए अभी से लग जाएं। मार्ग दर्शन करें। प्रदेश व केंद्र की सरकार आपके साथ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उदबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की। कहा कि देश यशस्वी हाथों में है। जब प्रधानमंत्री यशस्वी हो तो देश की पहचान पूरे विश्व में ताकतवर देश के रूप में होती है। जिसे प्रधानमंत्री ने अपने 6 साल के कार्यकाल में कर दिखाया है। प्रधानमंत्री जी का मार्ग दर्शन व इच्छा है कि राम के कार्य मे अन्याय का कोई स्थान नही है। पैराणिक नगरी अयोध्या इसी परिकल्पना की थी। जिसकी पहचान एकबार फिर बनाना है। क्योंकि हमारे देश के महापुरुषों की पहचान विश्व मे है। प्रधानमंत्री मोदी ऐसे हैं जिन्होंने कोरिया उत्सव, जापान, थाइलैंड, फिजी, नेपाल आदि को जोड़ा है। दीपोत्सव को वैश्विक रूप दिया गया। सम्पूर्ण विकास इस देश का होगा बस धैर्य उसी तरह बनाए रखें जैसे 500 साल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से दिव्य एवं भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है। श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद सम्बोधित कर रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिला गरिमा व आदर्श स्वास्थ्य परिकल्पना को साकार किया है। बीमारियों से बचाने के लिए साढ़े चार करोड़ से अधिक शौचालय, निशुल्क दवाओं के लिए प्रधानमंत्री आरोग्य आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस, विद्युतीकरण योजना आदि का कोई जोड़ नहीं।
इस दौरान सांसद लल्लू सिंह, विधायक सदर वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, तमाम साधु संतों के अलावा
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी,अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल मंडलायुक्त अयोध्या एमपी अग्रवाल व जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार एसपी सिटी विजयपाल सिंह समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya