हरि कृष्णा ग्रुप की वर्षगांठ पर 42 लोगों ने किया रक्तदान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों ने कराई मधुमेह जांच

सम्मानित होते रक्तदाता

अयोध्या। हरि कृष्णा ग्रुप की किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी की वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को रक्तदान एवं निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन ग्रुप के मुख्य अतिथि एवं एमडी घनश्याम ढोलकिया ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और स्वेच्छा से 42 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर अयोध्या महापौर गिरीशपति त्रिपाठी द्वारा घनश्याम ढोलकिया का स्वागत अभिनन्दन भी किया गया।

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि समाज की सेवा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता कर हम अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि हरि कृष्णा ग्रुप आगे भी इसी तरह जनकल्याणकारी कार्य करता रहेगा।

सम्मानित होते रक्तदाता

शिविर में निःशुल्क मधुमेह जांच के लिए पदमा लैब सहयोगी के रूप में शामिल रही। यह शिविर 5 फरवरी 2026 को सुबह 10ः30 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मैनेजर अनूप सिंह, शिवम मिश्रा, मोहम्मद नसीम, उमेश शर्मा, राहुल मिश्रा, नंदनी, सुमन, समा, प्रोपराइटर प्रमोद धवन, गौतम धवन, श्रेया, प्रीति, पूजा, मैनेजर शुभम जैन, सीएसआर प्रमुख रितेश उपाध्याय सहित हरि कृष्णा ग्रुप डायमंड ज्वेलरी की पूरी टीम मौजूद रही।

बताते चलें कि हरि कृष्णा ग्रुप के किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने जनवरी 2023 में अयोध्या में अपना पहला शोरूम खोलकर उत्तर प्रदेश के बाजार में प्रवेश किया था। बीते 18 वर्षों से यह ब्रांड भारतीय महिलाओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले हीरे के आभूषण सुलभ करा रहा है। अयोध्या में अपनी उपस्थिति के माध्यम से ब्रांड ने स्थानीय ग्राहकों को विश्वसनीय और आकर्षक आभूषणों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई है। वर्तमान में किसना देशभर में 3,500 से अधिक रिटेल आउटलेट्स के साथ भारत के सबसे तेजी से बढ़ते हीरा आभूषण ब्रांडों में शामिल है। कंपनी का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए हर अवसर के लिए सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद आभूषण उपलब्ध कराना है।

इसे भी पढ़े  काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने टेट की अनिवार्यता पर दर्ज कराया अपना विरोध

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya