राष्ट्रीय लोक अदालत में 3022 वादों का किया गया निस्तारण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद न्यायाधीश नीरज निगम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सर्वेश कुमार मिश्र के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 3022 वादों को निस्तारित किया गया। जिसमें मोटर दुर्घटना दावा प्रतिकर याचिका से संबंधित 49 वादों को निस्तारित किया गया, जिनमें कुल मु0- 18148162.00 रूपये प्रतिकर दिलाया गया। बैंक रिकवरी से संबंन्धित 930 प्री-लिटिगेशन वाद निस्तारित किये गये तथा बैंक संबंन्धित ऋण मु0- 47270100.00 रू0 वसूल किये गये। बी0 एस0 एन0 एल0 से संबन्धित 60 वाद निस्तारित किये गये। पारिवारिक न्यायालय द्वारा 56 मुकदमों को निस्तारित किया गया, जिसमें कई पुराने वाद निस्तारित किये गये। संबंधित मजिस्ट्रेट न्यायालयों द्वारा 1632 फौजदारी वादों को निस्तारित किया गया, जिसके एवज में मु0 175180.00 रू0 अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। सिविल न्यायालय द्वारा कुल 55 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें मु0 7168115/- रू0 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र आदि जारी किया गया। राजस्व मामलों से संबन्धित 289 वाद विभिन्न राजस्व न्यायालय द्वारा निस्तारित किये गये। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 3022 मामलों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से महिलाओं, विकलांगों व वरिष्ठ नागरिकों, पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जाति/जनजाति एंव सामान्य वर्ग के लोग लाभान्वित हुए। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक अदालत में निःशुल्क एलोपैथिक चिकित्सा शिविर एंव होम्यो पैथिक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें बहुत से न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एंव वादकारीगण द्वारा जाँच कराया और आवश्यक परामर्श लिया।
इस अवसर पर हरिनाथ पाण्डेय, श्रीमती रीता कौशिक, भूदेव गौतम, सत्यप्रकाश, सुरेश चन्द्र आर्य, श्रीमती पूजा सिंह, सुरेश कुमार शर्मा, असद अहमद हाशमी, शैलेन्द्र वर्मा, सतीश कुमार त्रिपाठी, श्रीमती श्रद्धा तिवारी, वरूण मोहित निगम, चन्द्र मोहन मिश्र, विजय कुमार गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, संजीव कुमार त्रिपाठी, अभिनव तिवारी, अनीता, श्रीमती तपस्या त्रिपाठी, श्रीमती रश्मि चन्द, अविनाश चन्द्र गौतम, श्रीमती साधना गिरी, मयूरेश श्रीवास्तव, सक्षम द्विवेदी, श्रीमती तरूणिमा पाण्डेय, अमरनाथ कुशवाहा, सत्यवीर सिंह, राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya