बूथ स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने रवाना हुए 2500 कार्यकर्ता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

बूथों के कार्यकर्ता रखते है चुनाव में जीत की आधारशिलाः ऋषिकेश

अयोध्या। लखनऊ स्मृति भवन में आयोजित भाजपा के अवध क्षेत्र के बूथ स्तरीय सम्मेलन में शिरकत करने के लिए जिले से 45 बसों व 50 चौपहिया वाहनों से 2500 कार्यकर्ता लखनऊ रवाना हुए। सम्मेलन को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सम्बोधित करेंगे। भाजपा कार्यालय से महानगर से जाने वाली पांच बसों को सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। अन्य बसे विधानसभावार रवाना हुई।
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। एक बार फिर जिम्मेदारी बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं पर है। भाजपा में कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान है। बूथ प्रमुख व पदाधिकारी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सम्बोधन के दौरान विजय का मंत्र ग्रहण करेंगे। पदाधिकारियों को चुनाव मैनेजमेंट की जानकारी होगी। जिस लिहाज से यह बैठक काफी अहम है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि बूथों के कार्यकर्ता चुनाव में जीत की आधारशिला रखते है। एक बेहतर व्यूह रचना के साथ चुनावी समर में कार्यकर्ताओं को उतरना होगा। पार्टी के पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए एक दूसरे से बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विजय पथ पर अग्रसर होना होगा। इस अवसर पर राधेश्याम त्यागी, संजीव सिंह, शैलेन्दर कोरी, तिलकराम मौर्या, शैलेन्द्र मोहन मिश्रा, इं रणवीर सिंह, विद्याकांत द्विवेदी, परमानंद मिश्रा, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, बब्लू मिश्रा, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, कमलाकांत सुन्दरम मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya