स्वामी विवेकानन्द सभागार में होगा अवध विवि का 24वां दीक्षान्त समारोह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

स्नातक व परास्नातक स्तर पर 106 विद्यार्थिंयों को प्रदान किया जायेगा स्वर्ण पदक

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 19 सितम्बर, 2019 को 24 वें दीक्षांत समारोह मौसम को देखते हुए स्वामी विवेकानन्द सभागार मे होना सुनिश्चित हुआ है। कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित के दिशा-निर्देशन में तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार के दीक्षांत समारोह में स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर सर्वोच्च अंक पाने वाले 106 विद्यार्थिंयों को स्वर्ण पदक प्रदान किये जायेंगे। जिसमें 63 कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 26 कुलपति स्वर्ण पदक एवं दानस्वरूप में 17 स्वर्ण पदक प्रदान किये जायेंगे। लगभग 43 अभ्यर्थियों को पी-एच0डी0 उपाधि प्रदान की जायेगी। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों को जोड़कर एक लाख बावन हजार पॉच सौ अड़तीस उपाधि छात्र-छात्राओं को प्रदान की जायेगी। दीक्षांत समारोह में स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर 719 उपाधि छात्रों को दी जायेगी।
दीक्षांत समारोह की तैयारियों के सम्बन्ध में सोमवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने दीक्षांत समारोह स्थल सहित अन्य भवनों का बारीकी से निरीक्षण किया और समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। दीक्षांत समारोह का सीधा प्रसारण भी किया जायेगा। परीक्षा भवन के भूतल हाल में एलइडी स्क्रीन लगाकर दीक्षांत समारोह का प्रसारण किया जायेगा। समारोह में सम्मिलित होने के लिए उपाधि एवं दीक्षांत वेश-भूषा उत्तरीय का वितरण दिनांक 17 एवं 18 सितम्बर, 2019 को प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक निर्धारित शुल्क 350 रूपयें किया गया है इसमें तीन सौ रूपयें की जमानती धनराशि दीक्षांत वेश-भूषा जमा करने पर उपाधि धारक को वापस कर दी जायेगी। दीक्षांत वेश-भूषा उत्तरीय मिलने का स्थान प्रवेश परीक्षा भवन भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के पहले स्थित है। उपाधि वितरण परीक्षा विभाग के निर्धारित पटल से की जायेगी। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले स्नातक एवं परास्नातक स्तर के सभी विद्यार्थियों को पत्र एवं दूरभाष पर सूचना दी जा चुकी है। दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्तकर्ता एवं पदक प्राप्तकर्ता छात्र-छात्राओं, विश्वविद्यालय कार्यपरिषद्, विद्यापरिषद्, सभा कोर्ट के सदस्यों एवं अन्य सम्मानित सदस्यों को पुरूष परिधान में सफेद कुर्ता एवं सफेद पायजामा तथा महिला परिधान में सफेद कुर्ता एवं सफेद सलवार अथवा लाल बार्डर की सफेद साड़ी में आना होगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya