220 केवी विद्युत उपकेन्द्र का सांसद व विधायक ने किया शिलान्यास

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोसाईगंज, कूरेभार, साकेत, मयाबाजार, बाकरगंज समेत कई उपकेन्द्रो को मिलेगी सप्लाई

अयोध्या। अयोध्या विधानसभा के मलिक पुर में एक सौ उन्यासी करोड़ पच्चीस लाख की लागत से 220 केवी उपकेन्द्र का सांसद लल्लू सिंह व विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने शिलान्यास किया। इस उपकेन्द्र से 33 केबी उपकेन्द्रो में गोसाईगंज, कूरेभार, साकेत, मया बाजार, बाकरगंज, नाका दुर्गापुरी व भरतकुंड को विद्युत आपूर्ति दी जायेगी। उपकेन्द्र का निर्माण हो जाने से दर्शन नगर व सोहावल उपकेन्द्र पर पड़ने वाले भार में कमी आयेगी।
इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भविष्य में विद्युत को लेकर बढ़ने वाले लोड़ में यह उपकेन्द्र एक बड़ी भूमिका निभायेगा। इसका लाभ जिले के कई क्षेत्रों को मिलेगा। जिससे जनमानस को गुणवक्ता पूर्ण विद्युत की आपूर्ति होगी तथा इससे क्षेत्र के विकास को लेकर अहम कड़ी जुड़ेगी। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि विद्युत के क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किये है। अब समान रुप से हर क्षेत्र को विद्युत सप्लाई दी जाती है। विद्युत सप्लाई के बेहतर होने से व्यापार तथा अद्यौगिक क्षेत्र में विकास की गति को बल मिला है। इस उपकेन्द्र के निर्माण होने के बाद जिले को और बेहतर विद्युत की सप्लाई मिलेगी। इस अवसर सुपरिटेंडन्ट इंजीनियर ट्रांसमीशन पियूष गर्ग, अधिषाशी अभियन्ता मनोज गुप्ता, अध्यक्ष हरभजन गौड़, देवता पटेल, वृखनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  नवागत जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे ने ग्रहण किया कार्यभार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya