रूस के मिसाइल हमले में 22 वर्षीय भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset


कीव । रूस ने यूक्रेन में हमले तेज कर दिए है। आज खारकीव में रुस के हवाई हमेल में भारतीय छात्र की मौत हो गई है। छात्र का नाम नवीन शेखरप्पा है। नवीन शेखरप्पा (22) कर्नाटक का मूल निवासी था। यूक्रेन में वह आर्किटेक्टोरा बेकातोवा में रह रहा था। वह खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। यूक्रेन में उसका स्थानीय नंबर +635806147 और वॉट्सऐप नंबर +919611176281 था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने हमले में उसकी मौत की पुष्टि की है।


 उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि बड़े दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है। हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। एक अन्य ट्वीट में बागची ने कहा कि विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों से भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षित मार्ग की मांग कर  रहे हैं। खारकीव और संघर्ष वाले अन्य इलाकों में मौजूद अपने छात्रों और भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने की व्यवस्था करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि इसी तरह की कार्रवाई रूस और यूक्रेन में हमारे राजदूतों द्वारा भी की जा रही है।

इसे भी पढ़े  महाराष्ट्र: पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह ,कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आए, 12 की मौत

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya