20 यूथ हॉस्टलरों ने रक्तदान कर स्वामी विवेकानंद को किया स्मरण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-राष्ट्रीय युवा दिवस पर ब्लड बैंक में हुआ आयोजन

अयोध्या । राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की साकेत इकाई के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में किया गया। शिविर में 20 यूथ हॉस्टलर साथियों ने रक्तदान कर स्वामी विवेकानंद को उनके जन्मदिवस पर स्मरण किया।

शिविर का उद्घाटन आकाशवाणी अयोध्या के केंद्राध्यक्ष अनिल सिंह ने किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनूप मल्होत्रा ने श्री सिंह का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। अतिथि ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वामी विवेकानन्द के जीवन, संघर्ष और कार्यों की चर्चा की।

इकाई सचिव व कार्यक्रम संयोजक विवेकानंद पांडेय ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर संस्था के आजीवन सदस्य और परूइया आश्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ परेश पांडेय एवं इकोलॉजिस्ट विवेक जैन ने सर्वप्रथम रक्तदान कर शिविर का आरंभ किया।

इकाई अध्यक्ष अनुज वैश्य भज्जा, उपाध्यक्ष शीतला पांडेय,आशीष महेंद्रा, आजीवन सदस्य उत्तम बंसल,दीपक रस्तोगी, पीयूष मिश्रा, मोहन मिश्रा,अतुल चौरसिया, नवनीत रस्तोगी एवं रेनू रस्तोगी ने रक्तदान कर स्वामी विवेकानंद को सच्चे अर्थों में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अरुण कपूर, अंशिका सिंह, डॉ पूनम शुक्ला, राजेश भल्ला, साक्षी वर्मा,पल्लवी चौरसिया, अंजली वर्मा,आयुषी शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़े  साकेत महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर बी.डी. द्विवेदी का आकस्मिक निधन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya