कूड़ा निस्तारण बेड़े में 20 और वाहन शामिल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-महापौर ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

अयोध्या। नगर निगम के कूड़ा निस्तारण के बेड़े में 20 और वाहन शामिल हो गए हैं। इससे अयोध्या की सफाई व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। रविवार को इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ सादे समारोह में नगर की जनता को समर्पित किया। इन वाहनों को भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड गाजियाबाद ने उपलब्ध कराया है।

अयोध्या नगर निगम को ठोस अपशिष्ट संग्रहण के लिए 20 टाटा इलेक्ट्रानिक्स वाहन मिले हैं। वाहनों को रवाना करने के मौके पर महापौर ने कहा कि इन वाहनों के मिलने से नगर की सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी। इससे अयोध्या को देश के सर्वोत्तम स्वच्छ नगरों की कतार में शामिल करने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर भारत इलेक्ट्रानिक्स के निदेशक मानव संसाधन श्री विक्रमन एनजी, महाप्रबंधक श्री जितेंद्र सिंह, अपर नगर आयुक्त श्री नागेंद्रनाथ, श्री भारत कुमार, पार्षद जयनारायण सिंह रिंकू, सूर्या तिवारी, अभिनव पांडे, चंदन सिंह, हरिश्चंद्र गुप्ता, अनुज दास, किशन मौर्य, अजय पांडे, जगत नारायण यादव, विशाल पाल, अखिलेश पांडे व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े  मण्डलायुक्त ने राम की पैड़ी व गुप्तार घाट की निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya