मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 142 युगलों ने जीवनभर साथ साथ चलने को लिए फेरे

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-142 जोड़ों में 03 मुस्लिम युगलों का मौलवी ने कराया परम्परागत निकाह


अयोध्या। जनपद के मिल्कीपुर तहसील के विकासखंड अमानीगंज मुख्यालय का नजारा बहुत कुछ बदला से रहा। विवाह मंडप में तब्दील परिसर में पंडित से लेकर मौलवी तक की उपस्थिति रही। भोजन व जलपान की व्यवस्था भी चकाचक थी। कारण था मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत उत्सव का। ब्लाक प्रशासन यहां घराती तो आमजन बाराती की भूमिका में रहे।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुल 142 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। जिसमें 03 मुस्लिम जोड़ो का परम्परागत निकाह मौलवी ने कराया। नव युगलों को गृहस्थी की सामग्री भी प्रदान की गई। वैदिक रीति से हुआ विवाह, जनप्रतिनिधियों, अफसरों ने दिए आशीर्वाद।

कार्यक्रम में राम चंद्र यादव विधायक रुदौली, अमित सिंह चौहान विधायक बीकापुर व अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के साथ साथ भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह,पूर्व विधायक मिल्कीपुर गोरखनाथ बाबा, जिला समाज कल्याण अधिकारी रण विजय सिंह, ब्लाक प्रमुख श्रीदेवी एवं उनके प्रतिनिधि पवन सिंह, खण्ड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी गण के साथ मिल्कीपुर उप जिलाधिकारी राजीव रतन सिंह एसपी ग्रामीण बलवंत सिंह अयोध्या मौजूद रहे। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों ने वर बधू को आशीर्वाद एवं गृहस्थी के वस्तुएं दी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रण विजय सिंह कार्यक्रम का मुख्य आयोजन मां शारदा परिवार की तरफ से किया गया जिसमें वर वधू के साथ आए बराती एवं घराती को भोजन पानी आदि की चाक चौबंद व्यवस्था भी कराई गई थी।

इस मौके पर विधायक राम चंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का मै अभिनंदन करता हूं। जो उत्तर प्रदेश में ऐसी महत्वाकांक्षी योजना शुरू की जिसका फायदा आज इस ब्लाक में मिला है। इस मौके पर थाना खंडासा की पुलिस अपनी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही।

इसे भी पढ़े  7 फरवरी से 14 केन्द्रों पर शुरू होगी एलएलबी सेमेस्टर परीक्षा

 

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya