मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 14 लाभार्थियों को मिली सहायता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– तहसील सदर सभागार में विधायक वेद गुप्ता ने बांटे चेक

अयोध्या। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 14 लाभार्थियों को सहायता स्वीकृति के चेक वितरित किए। योजना के तहत स्वीकृत सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत दुर्घटना में किसान की मृत्यु या गंभीर दिव्यांगता की स्थिति में पात्र आश्रित को 5 लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का उद्देश्य दुर्घटना की विपरीत परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक संबल उपलब्ध कराना है, ताकि संकट की घड़ी में उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पात्र लाभार्थियों को बिना किसी अनावश्यक विलंब के योजना का लाभ मिले और सहायता राशि पारदर्शी तरीके से सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचे। मौके पर उपजिलाधिकारी सदर आनंद कुमार तिवारी, तहसीलदार धर्मेन्द्र सिंह, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष हरभजन गौड, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र सहित तहसील के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya