अवध विवि के सिविल इंजीनियरिंग के 12 छात्रों का इंजीनियरिंग ट्रेनी पर हुआ चयन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-विद्यार्थी किसी भी संस्थान की आवश्यकता बने : प्रो. प्रतिभा गोयल

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के 12 छात्रों का चयन प्रतिष्ठित कंपनी यूनिक इंफ्रा इंजीनियरिंग इंडिया प्रा. लि. में ग्रेजुएट इंजीनियरिंग ट्रेनी के पद पर हुआ। जिसमें अर्पित यादव, नितिन कुमार, निशार अली, राजन यादव, अखिलेश वर्मा, शुभम तिवारी, भरत वर्मा, आशुतोष श्रीवास्तव, अतुल वर्मा, धीरेन्द्र मौर्य, दिवाकर त्रिपाठी, और विकास मौर्य को कंपनी की ओर नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में सायं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। कहा कि संस्थान में पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करें। इसके अलावा संस्थान की आवश्यकता बने। निश्चित ही सफलता आपके कदम चूमेगी।

आईईटी के निदेशक प्रो. संत शरण मिश्र ने बताया कि यूनिक इंफ्रा इंजीनियरिंग इंडिया प्रा. लि. कंपनी में छात्रों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के उपरांत किया गया है। इस कंपनी में विद्यार्थियों का चयन संस्थान के उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता, व्यावसायिक प्रशिक्षण और छात्रों की कड़ी मेहनत परिलक्षित करता है। उन्होंने बताया कि यह कंपनी भारत की अग्रणी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक है जो सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उन्नत परियोजनाओं के लिए जानी जाती है।

छात्रों के चयन होने पर विश्वविद्यालय परिवार को गर्व है। मौके पर संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष अमित सिंह, कन्हैया लाल पांडेय, सौहार्द्र ओझा, प्रिंस पोद्दार, डॉ. नवीन पटेल एवं मानवेन्द्र प्रताप सिंह सहित संस्थान के अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya