स्वतंत्रदेव सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जातायी खुशी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर स्वतंत्रदेव सिंह के नाम का ऐलान होने पर पार्टी के जनपद कार्यालय में खुशी का माहौल बन गया। लोगो ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी करके खुशी का इजहार किया। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि स्वतंत्रदेव सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी को नयी दिशा मिलेगी। संगठन के प्रति उनके कुशल नेतृत्व का लाभ आम कार्यकर्ता को मिलेगा।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रदेव सिंह की छवि आम कार्यकर्ताओं में काफी अच्छी है। यहां के कई पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि पहले से उनके सम्पर्क में रहे है। पार्टी की विचारधारा आम जन में उनके आने से और विकसित होगी। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि संगठन को विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर करने की पार्टी की नीतियों को स्वतंत्रदेव सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने से और बल मिलेगा। पार्टी कार्यकर्ताओं मंे खुशी की लहर है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठनात्मक ढांचे को और विकसित करके उसे वृहद स्वरुप में लाने की परिकल्पना स्वतंत्रदेव सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने से सार्थक होगी। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, इन्द्रभान सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह, अशोका द्विवेदी, हर्षवर्धन सिंह, राधेश्याम त्यागी, रणधीर सिंह डब्लू, विजेन्दर सिंह, अनिल सिंह, सुरेन्दर यादव, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, परमानंद मिश्रा, तिलकराम मौर्या, शैलेन्दर कोरी, कुलदीप पाण्डेय, दिवाकर सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, वीरसेन सिंह, रामकुमार सिंह राजू मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya