सरयू नदी में देखा गया घड़ियाल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सर्तकता के लिए नाविक व पंडा समाज के साथ प्रशासन ने की बैठक

अयोध्या। धर्म नगरी अयोध्या के सरयू नदी में घड़ियाल देखा गया है। वन विभाग व पुलिस की टीम पिछले 24 घंटे से उसे सर्च कर रही है। स्नान करने वालों को सर्तकता बरतने के लिए कहा गया है। डीएफओ रवि सिंह का कहना है कि रात से ही वन विभाग की टीम सरयू में घड़ियाल को सर्च कर रही है। घाघरा व सरयू में घड़ियालों का वास मना जाता है। कल रात नया घाट से गोण्डा की तरफ यह घड़ियाल देखा गया। सीओं अयोध्या का कहना है कि जागरुकता के लिए कल से पंड़ा व नाविक समाज की बैठक की गयी। जिससे स्नानार्थियों को जागरुक किया जा सके।
सरयू नदी में घड़ियाल देखे जाने की जानकारी मिलते ही तट पर बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ जमा हो गयी। घड़ियालों की संख्या लोगो द्वारा एक से ज्यादा बतायी जा रही है। सर्तकता बरतने के साथ प्रशासन लोगो को जागरुक कर रहा है कि गहरे पानी में स्नान करने न जाए। अगर कोई स्नान कर रहा तो किनार कुछ व्यक्ति खड़े होकर पानी पर नजर भी रखे। वहीं वन विभाग के अनुसार मगरमच्छ आमतौर पर ज्यादा खतरनाक होता है। यह घड़ियाल है इससे उतनी ज्यादा दिक्कत नहीं है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya