सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

50 नये सदस्य बनाने वालों को माना जायेगा सक्रिय सदस्य

अयोध्या। भाजपा में सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यालय पर बैठक आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय सदस्यता प्रमुख अवध क्षेत्र त्रयंम्बक दत्त मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी द्वारा प्रस्तावित सदस्यता अभियान की गहनता से चर्चा की गयी तथा पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी। इस बार सदस्यता अभियान में भाजपा ने एक लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी की नीतियों का परिणाम है समाज के हर वर्ग आज पार्टी से जुड़ना चाहता है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह लोगो के बीच जायें तथा उनसे पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का अनुरोध करें। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने बताया कि 6 जुलाई से पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन से आनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुवात होगी। 8980808080 डायल करके डिटेल भरकर पार्टी का सदस्य बनाया जायेगा। 50 नये सदस्य बनाने वालों को सक्रिय सदस्य माना जायेगा। सी और डी ग्रेड के बूथों में सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी सांसद व विधायकों की होगी। मध्यम क्षेत्र के बूथों की जिम्मेदारी पदाधिकारियों की व समान्य बूथों की जिम्मेदारी बूथ प्रमुखों को सौपी गयी है। सदस्यता में सभी जाति, वर्ग, सम्प्रदाय, आयु के लोगो को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। विद्यालय, महाविद्यालय, झुग्गी झोपड़ी, रिक्शाचालकों के साथ शिक्षा विदो, खिलाड़ी, पत्रकार, वकील, डाक्टरों के बीच सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। सभी मण्डलों की बैठको की तिथियां तय कर दी गयी है। पार्टी के सभी मोर्चो को सक्रिय किया है। सभी मोर्चे कैम्प लगाकर सदस्यता ग्रहण करायेंगे। महिलाओं में विस्तार के लिए महिला मोर्चा की विशेष टीम लगायी गयी है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya