रूदौली ।कोतवाली क्षेत्र पाटनपुरवा मजरे बहरास गांव हिंसक सांड़ आतंक जारी है। शुक्रवार को गांव के निवासी राम प्यारे लगभग 70 वर्ष को पटक कर मार डाला । शनिवार को गांव में उनके अंतिम संस्कार की आग भी ठंडी नही हुईं कि हिंसक सांड़ ने गांव सहजराम पुत्र राम बलि लगभग 52 वर्ष को अपना निशाना बनाया।शनिवार की शाम सहज राम गांव में टहल रहे थे तभी वहां पहुचे हिंसक सांड़ ने सहजराम पर अचानक हमला कर दिया।जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।सांड़ के आतंक से भयावह ग्रामीण तत्काल उन्हें सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया जहां हालत गम्भीर होने के कारण डाक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंसक सांड़ का आतंक जारी, हमले से अधेड़ गम्भीर
142
previous post