श्रीकृष्ण की लीलाओं पर झूमे श्रद्धालु

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कथा के पांचवें दिन पूतना वध ,गोपी चीर हरण व गोवर्धन पर्वत का सुनाया प्रसंग

गोसाईगंज। पवित्र स्थल करिया बाबा मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण के दौरान गोसाईगंज विधायक इन्द्र प्रताप खब्बू तिवारी पहुंचे। पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं संक्षिप्त मुलाकात की फिर कथा स्थल पहुंच गए। जहां कथा व्यास पंडित आदेश कृष्ण जी महाराज पुष्पहार से उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इसके बाद करिया बाबा मंदिर पर में पहुंच कर करिया बाबा के चित्र पर माला एवं पुष्प अर्पित किया। आयोजन कर्ताओ ने भी विधायक खब्बू तिवारी का स्वागत किया।
श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन रविवार को बालरूप भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का संगीतमय भजनों और भावपूर्ण शैली में वृंदावन से पधारे कथा वाचक पं. आदेश कृष्ण मिश्र ने वृतांत सुनाया। इस दौरान भजनों पर श्रोता झूम उठे। कथा वाचक मिश्र ने पूतना वध सहित अन्य राक्षसों के वधों का वृतांत सुनाया। वहीं कन्हैया के दर्शन को आए भगवान शंकर के साथ माता यशोदा के बीच हुए संवाद का भी वर्णन किया। माता यशोदा के साथ नटखट क्रीड़ा और साथियों तथा गोपियों के साथ खेले खेल के बीच जमुनाजी में कालिया नाग मर्दन का प्रसंग ऐसे सुनाया कि श्रोता रोमांचित हो उठे। माता यशोदा से चंद्रमा की मांग और बाल हठ के प्रसंग पर संगीतमय भजनों की प्रस्तुति पर श्रोता नाच उठे। गोवर्धन पर्वत की पूजा, अुंगली से पर्वत उठाना सहित अन्य प्रसंग सुनाएं। प्रसंग के दौरान पंडाल में गोवर्धन का प्रतीक स्वरूप की झांकी बनाई गई। श्रद्धालुओं ने पूजा कर परिक्रमा लगाए। इस मौके पर छप्पन भोग भी लगाया गया। कथा के समापन पर इसी भोग का प्रसाद वितरण किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya