शारदा सहायक नहर के नाले में हेड कांस्टेबल का मिला शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

डायल 100 की नई बाइक लेकर जा रहे थे थाना पटरंगा

रूदौली। पटरंगा थाने में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात अशोक सिंह की सोमवार की सायं शारदा सहायक नहर के समीप एक नाले में लाश बरामद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए परिजनों को सूचना दे दिया।
जानकारी के मुताविक अशोक सिंह 1986 बैच के कांस्टेबल है।जो 10 जून 2019 को पटरंगा थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर ज्वॉइन किया था।पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वो रविवार को पुलिस लाइन में डायल 100 की नई बाइक रिसीव कर वापस आ रहे थे लेकिन देर रात तक वो पटरंगा थाने नही पहुंचे। उनके मोबाइल पर सम्पर्क करने का भी प्रयास किया गया लेकिन मोबाइल स्वीच ऑफ थी। सोमवार को भी पूरे दिन इनकी तलाश की गई और देर शाम इनकी लाश पटरंगा थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव के समीप एक नाले में मिली उसी में डायल 100 की नई बाइक भी मिली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक हेड कांस्टेबल ग्राम गुलाल खेड़ा पोस्ट केवली थाना नगराम लखनऊ के रहने वाले थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya