रेल यात्रियों को खत्री सभा ने पिलाया शीतल जल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। प्रचण्ड गर्मी में रेल यात्रियों को राहत देने के लिये फैजाबाद रेलवे जंक्शन पर भारी मात्रा में ठण्डा जल वितरण कार्यक्रम खत्री सभा अयोध्या-फैजाबाद द्वारा 30 मई दिन गुरूवार को पुनः फिर किया गया। यात्रियों को ठण्डे जल के साथ बिस्किट आदि खाद्य सामग्री देने का कार्य किया गया।
जल वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए अखिल भारतीय खत्री महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय महेन्द्रा ने कहा कि भीषण गर्मी, तपती धूप में लम्बा सफर कर रहे यात्रियों को जल व मिष्ठान देकर इससे बड़ा पुण्य कार्य कुछ नहीं हो सकता। स्काउट गाइड की तरफ से चलाये जा रहे इस अभियान में दोबारा खत्री सभाव महिला खत्री सभा की पुरूष व महिलाओं ने बड़ी संख्या में रेलयात्रियों को डिब्बों में पानी पहुॅंचाने का कार्य किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुप्रीत कपूर ने ऐसे आयोजनों को और आगे ले जाने की बात कही। कार्यक्रम के प्रेरक स्काउट गाइड के कमिश्नर अनूप मल्होत्रा को बधाई दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला खत्री सभा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि मनूचा ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खत्री सभा महामंत्री रवि मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष संजय कपूर, कवीन्द्र साहनी, संजय मेहरोत्रा, महिला खत्री सभा की महामंत्री सुचिता भल्ला, डा0 स्वदेश मल्होत्रा, दीपा मनचन्दा, रूबी कपूर, सचिन सरीन, प्रीती मेहरोत्रा, अंजू धवन, रामकृष्ण महेन्द्रा आदि प्रमुख रूप से शामिल थी। सुप्रीत कपूर ने बताया कि एक माह से फैजाबाद रेलवे जंक्शन पर स्काउट गाइड के संयोजक से चल रहे जल वितरण समारोह का 31 मई को स्व0 राकेश चन्द्र कपूर सेवा संस्थान के संयोजन में शरबत, बिस्किट आदि वितरण करके समापन किया जायेगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya