योगी राज में बिगड़ गया है पूरे प्रदेश का माहौल : अवधेश प्रसाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भाजपा सरकार सभी मुद्दों पर पूरी तरह से फेल

अयोध्या। भाजपा राज में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि दिनदहाड़े हत्याओं का दौर जारी है यह आरोप समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर लगाए उन्होंने कहा कि सोनभद्र में भूमाफिया द्वारा तीन महिलाओं सहित नौ आदिवासियों की सरेआम हत्या, संभल के चंदौसी न्यायालय में पेशी के बाद मुरादाबाद जेल ले जा रहे तीन बंदियों ने दो सिपाहियों की गोली मारकर हत्या से पूरे प्रदेश का माहौल बिगड़ गया है लोगों में भय की स्थिति पैदा हो गई है उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के लिए पुलिस प्रशासन व भाजपा सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार हैं पूर्व मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि प्रदेश के हालात अच्छे नहीं हैं पूरे प्रदेश में हत्याएं, लूट ,डकैती व दुष्कर्म की घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं उन्होंने कहा कि जनपद में हल्ले द्वारिका पुर के ग्राम प्रधान देव शरण यादव की व गोसाईगंज विधानसभा कमेटी लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष अखिलेश यादव टक्कू की हत्या ने जनपद को हिला के रख दिया है पार्टी प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने कहा कि सोनभद्र के पीड़ित परिवारों से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मिलने जा रहे सपा प्रतिनिधि मंडल को रोकना लोकतंत्र विरोधी आचरण है प्रदेश की भाजपा सरकार सभी मुद्दों पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya