यातायात नियमों के प्रसार के लिए निकाली बाइक रैली

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

यातायात नियमों के पालन की दिलायी गयी शपथ

अयोध्या। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन सआदतगंज से सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों का प्रसार करने हेतु एक मोटर साइकिल रैली (बाइकोत्थान) निकाली गयी। रैली को सिटी मजिस्टेªट संतोष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त रैली में एस0पी0 सिटी अनिल सिंह सिसोदिया, सीओ सिटी अरविन्द चैरसिया, सीओ अयोध्या, अमर सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) नन्द कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बी0के0 अस्थाना, यात्रीकर अधिकारी (प्रथम) शैलेन्द्र कुमार तिवारी, टीएसआई इन्द्रजीत सिंह यादव व करीब 100 लोगों तथा परिवहन कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। रैली में एसपी सिटी व सीओ सिटी ने स्वयं बाइक चलाकर रैली की अगुवाई की। रैली सआदतगंज से शुरू होकर बस स्टेशन, रिकाबगंज नियावां, गुदड़ी बाजार, हनुमानगढ़ी होते हुए नयाघाट पर जा कर समाप्त हुई। दोपहर में बस स्टेशन परिसर में उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की 32 बसों की जाॅच की गयी। दो बसों पर रिफ्लेक्टर न लगा होने पर रिफ्लेक्टर भी लगवाया गया। उक्त जाॅच में यात्रीकर अधिकारी शैलेन्द्र कुमार तिवारी, टीएसआई व जूनियर फोरमैन राम सूरत उपस्थित रहे। सायं 07 बजे पुष्पराज चैराहे से सड़क दुर्घटनाओं में मृत लोगों की आत्मा की शान्ति हेतु एक कैंडिल मार्च निकाला गया जो अवन्तिका होटल होते हुए गाॅधी पार्क सिविल लाइन पर जाकर समाप्त हुआ। उक्त मार्च में करीब 50 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर लोगों को यातायात नियमों की शपथ भी दिलायी गयी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya