मुंबई सपा सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे जयशंकर पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अबू आसिम आजमी की अध्यक्षता में 19 जुलाई को होगा कार्यकर्ता सम्मेलन

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र शहर के मुंबई में आयोजित सपा के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय को पत्र भेजकर मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता बनाकर भेजने का निर्देश दिया। यह जानकारी पार्टी प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने दी। प्रवक्ता ने बताया कि महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी की अध्यक्षता में 19 जुलाई दिन शुक्रवार को होने वाले एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए श्री पाण्डेय मुंबई के लिए रवाना हो गए। महाराष्ट्र के मुंबई में होने वाले सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में श्री पाण्डेय को बतौर मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता बनाए जाने पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त कर खुशी का इजहार किया। प्रवक्ता ने बताया कि सपा के पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद हलीम पप्पू, प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य छेदी सिंह, सपा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राईन, अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष शिव बरन यादव पप्पू, सपा नेता लड्डू लाल यादव, बृजेंद्र यादव तरजीत गौड़, जाकिर हुसैन पाशा, हामिद जाफर मीसम, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अचल यादव, छोटे लाल यादव, छात्र संघ के अध्यक्ष आभास कृष्ण यादव, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संजय यादव, अमर बहादुर यादव, श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, नरेश अग्रवाल, सपा पार्षद दल के नेता विशाल पाल, अशोक वर्मा, ओपी पासवान, त्रिभुवन प्रजापति, रक्षाराम यादव, शमशेर यादव, चैधरी बलराम यादव, महंत अनिल मिश्रा, शक्ति जायसवाल आदि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya