मिस्टर एशिया के रूप में चयनित हुए आकिब खान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जिले के रहने वाले आकिब खान का चयन एक प्रतियोगिता के दौरान मिस्टर एशिया के रुप में हुआ है। आकिब खान मैनेजमेंट से पोस्ट ग्रेजुएट तथा पेशे से शिक्षक है। चयन होने के बाद आयोजकों की तरफ से प्रस्तुत कई एलबम व धारावाहिक का कान्ट्रैक्ट भी उन्होने साईन किया है। जिले को मिली इस उपलब्धि पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता तथा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
आकिब खान शहर के लालबाग के रहने वाले है। आकिब ने बताया कि इफ्तार प्लेज प्रोडक्शन के तत्वाधान में सिकन्दर हसन रजा के द्वारा गोवा में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें एशिया के 64 शहरों के प्रतिनधियों ने प्रतिभाग किया। इंडिया के 54 शहरों के प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए थे। इस दौरान इंटरव्यू, फिटनेश, टेलेन्ट, रैम्प जैसे कई प्रतियोगिताओं से प्रतिभागियों को गुरजना पड़ा। जिसमें मिले अंकों के आधार पर रैक की घोषणा की गयी।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार प्रतिभाओं में निखार लाने के लिए संकल्पित है। सरकार द्वारा प्रतिभावान को बेहतर प्लेटफार्म मुहैया कराया जाता है जिससे वह देश तथा विदेश में अपना नाम रोशन कर सके। इसके लिए सरकार ने कई योजनाएं भी चलायी है। समय समय पर ऐसी ही प्रतिभाओं को सरकार के द्वारा पुरस्कृत किया जाता है।

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya