भाजपा में सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं की अहमियत: लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भाजपा के बूथ स्तर तक प्रदर्शन को लेकर हुई समीक्षा बैठक

अयोध्या। गत चुनाव के दौरान फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के बूथ स्तर तक प्रदर्शन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कई बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जिन बूथों पर भाजपा की विजय हुई वहां के कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन किया जायेगा। जिन ग्राम प्रधानों की दबंगई से गरीब योजनाओं के लाभ से वंचित है। उनकी शिकायत जिला प्रशासन से करके गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित कराया जायेगा।
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने जीत मे अपनी अहम भूमिका निभाई। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों ने लगातार भाजपा की जीत के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। भाजपा में सबसे ज्यादा अहमियत कार्यकर्ताओं की है। प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के लिए सम्मान का विषय है। हम पूरे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। समाज के हर वर्ग का विश्वास हासिल करना हमारी प्राथमिकता है। जिन बूथों पर हमे कम वोट मिले वहां के मतदाताओं का विश्वास हासिल करने का हर सम्भव प्रयास किया जायेगा।
जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने बताया कि समीक्षा बैठक में सामने आया कि भाजपा को 43 बूथों पर अपेक्षाकृत कम वोट मिले। इस बूथों पर क्या कमी रह गयी इसकी वृहद स्तर पर समीक्षा करके उसको दूर किया जायेगा। मिल्कीपुर विधान सभा में पार्टी को कम वोट मिलने की भी समीक्षा की जा रही है। पूरी विधानसभा में बैठकों का दौर चलाकर व आवश्यक निर्णय लेकर कमियों को दूर किया जायेगा। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, जिले तथा सभी विधानसभा के प्रभार, संयोजक व मण्डलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya