भाजपा पदाधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम ने की बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। लोक सभा चुनाव के बाद पहली बार अयोध्या दौरे पर आये सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सर्किट हाउस में प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकताओं के साथ बैठक की। बैठक में लोक सभा चुनाव जीतने पर पार्टी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बताया कि अटल बिहारी बाजपेई ने लोक सभा में कहा था कि एक दिन भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। लोकसभा चुनाव 2019 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 300 से ज्यादा सीटें लाकर अटल जी की उस बात को सही साबित कर दिया। उन्होनें कहा कि फैजाबाद लोकसभा के चुनाव पर पूरे देश की नजर थी। यहां चुनाव के दौरान काफी षडयंत्र भी हुए लेकिन कार्यकताओं के परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ जनता का सीधा लाभ हो रहा है। जिससे भाजपा के प्रति जनता में उत्साह है। साथ ही उन्होंने फैजाबाद लोकसभा की ऐतिहासिक जीत पर सभी पदाधिकारियों, कार्यकताओं व जनता को धन्यवाद दिया। बैठक में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, बाकें बिहारी मणि त्रिपाठी, मनमोहन दास, कमला शंकर पाण्डेय, राधेश्याम त्यागी, संजीव सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह, इं रणवीर सिंह, तिलक राम मौर्या, शैलेन्द्र मोहन मिश्र छोटे, मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खन्नू, वासुदेव मौर्या, शैलेन्द्र कोरी, शुकंतला त्रिपाठी, रीना द्विवेदी, अशोका द्विवेदी, अशोक वर्मा, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, अशोक मिश्र, डा सरोज मिश्र, परमानंद मिश्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya