भाजपा अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर 13-14 को

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भाजपा अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 13 व 14 जुलाई को अयोध्या में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम की तैयारी हेतु क्षेत्रीय संगठन महामंत्री प्रद्युम्न की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गयी। बैठक के उपरान्त कार्यक्रम स्थल का पदाधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 8 सत्र चलेंगे। शिविर में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। करीब 200 पदाधिकारी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान भविष्य की योजनाओं की गहनता से विचार किया जायेगा। तैयारी को लेकर प्रारम्भिक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, मंत्री जितेन्द्र सिंह तथा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, आईटी सेल के क्षेत्रीय प्रभारी आशीष मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्रा, शैलेन्दर कोरी, परमानंद मिश्रा, शैलेन्द्र मोहन मिश्रा छोटे, तिलकराम मौर्या मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  रामलला के दरबार तक अब भक्तों की यात्रा होगी और अधिक सहज व दिव्य
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya