अयोध्या। तहसील तिकोनिया पार्क में भारतीय किसान यूनियन महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुमन पांडे के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें किसानों की जन समस्याओं को लेकर 9 सूत्रीय मांग पत्र जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा गया। सुमन पांडे ने बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर जनपद के सभी तहसीलों में किसानों की तमाम समस्याओं को यह प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की समस्याएं पूरी नहीं होती है तो आगे विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर आयोजित धरने में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुमन पांडे, श्रीराम वर्मा, फूलचंद, रेखा चैधरी, अनूप पांडे, धर्मशिला, पूनम मिश्रा, राजेंद्र वर्मा, नगरा फरीद अहमद, अनिल पांडे, भाई फौजी के साथ दर्जनों किसान यूनियन के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
भाकियू महिला प्रकोष्ठ ने किया धरना प्रदर्शन
104
previous post