The news is by your side.

बाइक की टक्कर से छात्र घायल

 

फैजाबाद। बाल शिक्षण संस्थान सूर्यकुण्ड दर्शननगर से घर लौट रहे 10 वर्षीय छात्र गौतम यादव पुत्र जय प्रकाश यादव निवासी ग्राम गढ़ी का पुरवा सरेठी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। गम्भीर रूप से घायल बालक को उसके चाचा ओम प्रकाश यादव दर्शननगर चिकित्सालय ले गये जहां से उसे 108 एम्बूलेंस से जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया। घायल बालक की हालत गम्भीर बनी हुई है।

Advertisements
Advertisements
इसे भी पढ़े  टूरिस्ट गाइड को अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को जानना होगा : प्रो प्रशांत गौतम

Comments are closed.