प्रेमी प्रेमिका के नाक काटे जाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद की पटरंगा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक मारपीट,बलवा और नाक काटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान किया है।
मंगलवार को क्षेत्राधिकारी रुदौली धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पटरंगा थाने के पासिन पुरवा मजरे खंड पिपरा में विवाहिता प्रेमिका से मिलने आए उसके प्रेमी की परिवार और गांव के लोगों ने पिटाई की थी। लगभग 8 माह पूर्व हुई इस वारदात में लोगों ने विवाहिता और उसके प्रेमी की नाक काट ली थी। प्रकरण में पुलिस नामजद आरोपी तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने चौथे नामजद आरोपी शमशेर निवासी पासिन पुरवा मजरे खंड पिपरा थाना पटरंगा को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़े  सड़क पर करें नियमों का पालन, नहीं पड़ेगी किसी के त्योहार में खलल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya