प्रभु श्रीराम हमारे आदर्श : प्रो. रविशंकर सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

श्रीराम शोध-पीठ का कुलपति ने किया निरीक्षण

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने शनिवार को परिसर में स्थित श्रीराम शोध पीठ का निरीक्षण किया। मौके पर मुख्य नियंता एवं श्रीराम शोध-पीठ के समन्वयक प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने कुलपति का स्वागत करते हुए श्रीराम शोध पीठ का अवलोकन कराया। शोध-पीठ में प्रभु श्रीराम की मूर्ति स्भापित करवाने के लिए कुलपति जी ने जानकारी प्राप्त की और कहा कि इस कार्य में यथासंभव शीघ्रता लाई जाये। इसके साथ ही कुलपति जी ने शोध-पीठ में प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित भित्तिचित्र का भी अवलोकन किया। जिसे देखकर कुलपति ने इसकी सराहना की। इस पर कुलपति प्रो0 सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम का हम सभी के जीवन में विशेष महत्व है। प्रभु श्रीराम हमारे आदर्श है। उनके आदर्शों पर चलकर ही रामराज्य की परिकल्पना साकार की जा सकती है। इसके साथ ही कुलपति जी ने शोध-पीठ में प्रभु श्रीराम पर अबतक हुए व्याख्यानों एवं शोध कार्यो की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के समय डॉ0 विनोद चौधरी, इंजीनियर अनुराग सिंह, डॉ0 शैलेन्द्र कुमार, देवब्रत, ज्ञानेन्द्र सहित अन्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya