प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने विधायकों के साथ की बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने विधायकों के साथ बैठक करके क्षेत्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सरकारी योजनाओं की क्रियान्वयन की समीक्षा की। विधायकों ने क्षेत्र की समस्याओं को प्रभारी मंत्री के समक्ष साझा किया। सर्किट हाउस पहुंचने विधायकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, इन्द्र प्रताप तिवारी ,खब्बू, बाबा गोरखनाथ मौजूद रहे।
बैठक में ही प्रभारी मंत्री सतीश महाना के समक्ष हल्ले द्वारिकापुर का प्रकरण आया। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने उन्हें पूरे प्रकरण की जानकारी दी। पदाधिकारियों के द्वारा जिला चिकित्सालय, तहसील, थाना, नहर की सफाई न होना, नगर निगम के कर निर्धारण जैसे मुद्दे उठाये गये। प्रभारी मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों हर प्रकरण में वार्ता करके मामले के निस्तारण की बात कही। भाजपा नेता कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू के द्वारा सोहावल पम्प कैनाल के ट्रांसफारमर के खराब होने के कारण चार महीने से बंद होने की जानकारी प्रभारी मंत्री को दी गयी। डा अनिल सिंह ने जिला चिकित्सालय के व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़ा किया। अनिल सिंह का कहना था कि जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउन्ड, सीटी स्कैन की मशीन खराब है। न्यूरो पैथालिजिस्ट भी नहीं है। मरीजों के बाहर जाना पड़ता है। पार्षद अशोका द्विवेदी तथा अनिल सिंह ने बताया कि नगर निगम में कर निर्धारण सहीं तरीके से नहीं हो रहा है। अभी अयोध्या नगर निगम में भूलभूत सुविधाओं का ही अभाव है। सुविधाओं के अधार पर कर निर्धारण होना चाहिए। डूडा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास को लेकर की गयी गड़बड़ियों की शिकायत की गयी। हरभजन गौड़ ने तहसील, थाना दिवसों में फरियादियों को सुनवाई किये जाने की शिकायत की। अरविंद सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में ट्यूबबेल सही तरीके से किये जाने व कई गांवो में खम्बे होने के बाद तार न बिछा होने की जानकारी दी। भाजपा नेता एमपी सिंह ने अपने परिवार को खण्डासा पुलिस के द्वारा प्रताड़ित किये जाने की बात कही। बैठक में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, कमलाशंकर पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, अभिषेक मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह, संजीव सिंह, शैलेन्दर कोरी, रघुनंन्दन चैरसिया, रीना द्विवेदी, अभय सिंह, अंकुर सिंह, अमीर चंद जायसवाल, शेखर जायसवाल, बुद्धिपाल प्रजापति, मुन्ना सिंह, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, विनोद श्रीवास्तव, शकुंतला गौतम, विष्णु प्रताप सिंह, राम धीरज पाण्डेय मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya