नौकरी दिलाने के नाम पर लूट ली युवती की आबरू

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

फर्जी दरोगा समेत तीन गिरफ्तार,अगवा युवती बरामद

अयोध्या। जनपद की नगर कोतवाली पुलिस ने पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले फर्जी दरोगा समेत तीन को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ दर्ज मुकदमें में दुराचार,साजिश और 80 हजार रुपये फिरौती मांगने की धारा बढ़ाई है।
   शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक सीओ सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि 23 सितंबर को मौदहा दक्षिण खोजनपुर निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर खुद को पीआरबी में दरोगा बताने वाला अरविंद रावत उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। छानबीन और विवेचना में जुटी नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी फर्जी दरोगा अरविन्द गौतम निवासी बड़ेगाँव थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या को सहादतगंज बाईपास से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी फर्जी दरोगा की मदद करने वाले मवई थाना क्षेत्र के रामबचन कोरी निवासी गुड़पुरवा व रामसेवक निवासी बिहारा को भी गिरफ्तार किया है। दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म,साजिश और फिरौती की धारा बढ़ाई गई है। अरविंद के खिलाफ इनायत नगर थाने में पहले से धोखाधड़ी और कूट रचना तथा रंगदारी मांगने का मामला पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि बरामद युवती ने बताया है कि आरोपी ने उसका शहर स्थित एक पैथोलॉजी लैब में मेडिकल परीक्षण कराया और रुदौली तहसील से शपथ पत्र तैयार कराया। पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर उसका अपहरण कर उसके साथ दुराचार किया और मां से 80 हजार रुपये फिरौती मांगी तथा जान से मार डालने की धमकी दी। सीओ सिटी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 20 हजार  रूपये के इनाम की घोषणा की है।

इसे भी पढ़े  जिससे सनातन धर्म का गौरव बढ़ता हो, सपा को उससे होती है पीड़ा : योगी आदित्यनाथ

पुलिस में भर्ती कराने के बहाने ले उड़ा था युवती को

-ब्यूटी पार्लर चलाकर आजीविका कमाने वाली जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र मौदहा दक्षिणी खोजनपुर निवासी एक 19 वर्षीय युवती को खुद को पुलिस रेस्पॉन्स व्हीकल पर तैनात दरोगा बताने वाला एक युवक अरविंद रावत ले उड़ा था। पुलिस में युवती के मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसके मोबाइल पर लगभग 15 दिन पहले एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम अरविंद रावत बताया और कहा कि वह पीआरवी पर तैनात है। उसकी पुत्री को पुलिस में भर्ती करा दूंगा। अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर वार्ता करता रहा।23 सितंबर को पुलिस भर्ती दौड़ के लिए सिविल लाइन बुलाया। वह अपनी पुत्री को लेकर गई लेकिन काफी देर तक युवक नहीं आया तो वह पुत्री को छोड़ वापस घर चली गई। इसके बाद उसकी पुत्री फोन करने पर पुत्री और युवक दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। प्रकरण में पुलिस ने अरविंद रावत के खिलाफ बहला-फुसलाकर अगवा करने की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया था।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya