नैक मूल्यांकन के दृष्टिगत अवध विवि में चला श्रमदान अभियान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

साफ-सफाई अभियान में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में शनिवार को प्रातः 7 बजे स्वैच्छिक श्रमदान एवं साफ-सफाई अभियान की शुरूआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने की। विश्वविद्यालय में नैक मूल्यांकन के दृष्टिगत यह अभियान विश्वविद्यालय परिसर एवं आई0ई0टी संस्थान में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान किया। कुलपति प्रो0 सिंह ने परिसर में झाडू लगाकर अभियान की शुरूआत की। इनके साथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ एवं मुख्य नियंता प्रो0 अजय प्रताप सिंह सहित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी परिसर की साफ-सफाई की। इसके उपरांत कुलपति जी ने परिसर के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। जिसमें केन्द्रीय पुस्तकालय, भौतिकी विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, इतिहास संस्कृति पुरातत्व, विधि विभाग, प्रचेता भवन, दीक्षा भवन के साथ आई0ई0टी0 संस्थान में शिक्षक एवं कर्मचारी प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक साफ-सफाई एवं श्रमदान करते हुए दिखाई दिये।
इस अवसर पर कुलपति प्रो0 सिंह ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में साफ-सफाई एक आवश्यक परम्पराओं में है। समाज के लिए शिक्षण संस्थान एक आदर्श केन्द्र के रूप में होते है। इसका सकारात्मक संदेश समाज को मिलता है। पवित्रता एक महत्वपूर्ण मानवीय कार्य है। इस अभियान से सभी को जुड़ना चाहिए। इस अवसर पर कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो0 अजय प्रताप सिंह, ग्रीन समिति के सचिव डॉ0 विनोद चौधरी, प्रो0 आरके तिवारी, प्रो0 अशोक शुक्ल, प्रो0 एमपी0 सिंह, प्रो0 जसवंत सिंह, प्रो0 एसएस मिश्र, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 फारूख जमाल, प्रो0 आरके सिंह, प्रो0 के0के0 वर्मा, प्रो0 आशुतोष सिन्हा, प्रो0 राजीव गौण, प्रो0 शैलेन्द्र कुमार, प्रो0 शैलेन्द्र वर्मा, प्रो0 रमापित मिश्र, प्रो0 अनूप कुमार, प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, डॉ0 अशोक राय, डॉ0 अजय सिंह, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ0 संदीप कुमार, डॉ0 राजेश सिंह कुशवाहा, डॉ0 आरएन पाण्डेय, डॉ0 अनिल विश्वा, डॉ0 राजेश सिंह, इंजीनियर पारितोष त्रिपाठी, इंजीनियर विनीत सिंह, इंजीनियर अवधेश यादव, इंजीनियर परिमल त्रिपाठी, इंजीनियर रमेश मिश्र, डॉ0 अनुराग पाण्डेय, डॉ0 त्रिलोकी यादव, डॉ0 अर्जुन सिंह, गिरीशचन्द्र पंत, इंजीनियर आरके सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी साफ-सफाई एवं श्रमदान किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya