दुर्घटना में बाइक सवार घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मबई । पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बाकरपुर के निकट नेशनल हाइवे पर आज एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया जिसे सी एच सी मवई में भर्ती करा दिया।खलीलाबाद जनपद के निवासी राम सागर पुत्र श्यामलाल गौतम आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाइक से लखनऊ की तरफ जा रहे थे।जब वह पटरंगा थाना क्षेत्र के बाकरपुर के निकट नेशनल हाइवे पर पहुंचे तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने राम सागर की बाइक में टक्कर मार दी ।टक्कर लगने से राम सागर बाइक लेकर सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये।ग्रामीण तिलकराम ने घटना की सूचना डायल 100 पर दी।सूचना पाकर पी आर बी 0924 के प्रभारी एच सी सभाजीत,संयोग मौर्या,चालक रईस अहमद मौके पर पहुंचे तथा घायल राम सागर को सी एच सी मवई में भर्ती करा दिया।हाइवे चैकी पर तैनात उप निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी भी सड़क हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे।उप निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि राम सागर की बाइक पहले किसी जानवर से टकराई उसके बाद पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने भी टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़े  आग का गोला बनी ट्रक, ट्रैक्टर भी जला, दो घायल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya