दुर्घटना में दो लोग घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के पिपरी जलालपुर तिराहे पर सोमवार को दोपहर बाद हुई दो अलग अलग सडक दुर्घटनाओ में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गये। घायलो में श्रीमती नीतू पत्नी हुबलाल निवासी जलालपुर माफी जबकि दूसरा घायल साइकिल सवार को हल्की चोटे आने से व स्वयं प्राइवेट उपचार कराकर अपने गणतब्य को चला गया। गंभीर रूप से घायल महिला नीतू को गहन इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के बारे में पता चला है कि करीब 12 बजे दो बाइको की भिडन्त में बाइक पर पीछे बैठी महिला नीतू गिरकर घायल हो गयी। जबकि दूसरी घटना में बाइक की चपेट में आकर अज्ञात साइकिल सवार मामूली रूप से चोटहिल हो गया। एक अन्य घटना में शाम 5 बजे बीकापुर पेट्रोल पम्प के पास अनियंत्रित होकर बाइक सवार रोशन यादव पुत्र हनुमान प्रसाद 25 निवासी मजरूद्दीनपुर गिरकर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती किया गया है।

इसे भी पढ़े  बीपालएम रेजिमेंन के इलाज से अब 6 महीने में टीबी बीमारी से मुक्ति मिलेगी : डॉ. संदीप शुक्ला
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya