Breaking News
????????????????????????????????????

दिवंगत लोकतंत्र सेनानी सत्य प्रकाश राजपाल को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि

अयोध्या। लोकतंत्र सेनानी की शोकसभा में सभी दलों के जनप्रतिनिधियों ने स्व.सत्य प्रकाश राजपाल को प्रखर राष्ट्रवादी व देशभक्त बताया। लोकतंत्र सेनानी व पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष व सिन्धु सेवा समिति के संरक्षक स्व0 संत चोइथ राम राजपाल के सुपुत्र स्व0 सत्य प्रकश राजपाल की शोकसभा पर सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों और जिले के संभ्रांत नागरिकों ने उनको प्रखर देशभक्त व राष्ट्रवादी बताया। उनका जन्म 15 अगस्त 1943 को अखण्ड भारत के सिन्ध प्रान्त के पन्नो आकिल में हुआ था वरिष्ठ समाज सेवी वेद प्रकाश राजपाल के बड़े भाई व सिन्धी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव सिन्धी काउन्सिल आॅफ इण्डिया अमृत राजपाल के ताऊ थे। स्व0 राजपाल आपातकाल के समय में इमरजेन्सी घोषित होते ही गिरफ्तार कर 19 महीने जेल में बन्द कर दिया गया था। उन्होंने आपातकाल के समय अनेक यातनाएं भी सही थी व नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष के साथ-साथ दो बार रामनगर वार्ड के सभासद व कार्यवाहक अध्यक्ष नगर पालिका परिषद के रहे व सिन्धु सेवा समिति, फैजाबाद के अध्यक्ष (पूर्व) वर्तमान में संरक्षक के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक शैक्षणिक संस्थाओं (रामनगर, सरस्वती शिशु मन्दिर व अनिल सरस्वती विद्यालय में प्रबन्ध कमेटी में विभिन्न पदों पर कार्यरत थे। सदस्य विधान परिषद हीरालाल यादव ने शोकसभा में कहा कि राजपाल परिवार देश व समाज के प्रति समर्पित रहता है लोकतंत्र सेनानी सत्य प्रकाश राजपाल जो के निधन समाज की अपूरणीय क्षति पहुँची है। महापौर ऋषिकेश उपाध्यय ने कहा कि समाज सेवा के अनेक कार्यों को मूर्त रूप दिया था वे बेहद सरल, हंसमुख व शालीन व्यक्तित्व के धनी थे व हम सबके संघ में आदर्श थे। सिंधी अकादमी के उपाध्यक्ष नानकचंद चंद लखमानी ने कहा कि समाज को अपनी ऊर्जा से समय समय पर बल दिया और उत्तर प्रदेश में सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व किया है। शोकसभा से पहले सांसद लल्लू सिंह ने स्व. राजपाल के आवास पर पहुँच कर परिजनों से मिलकर श्रद्धाजंलि अर्पित की। सिन्धी समाज के प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि शोकसभा को कोपोरेटिव बैंक के चेयरमैन धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, डॉ0 एल0के0 सिंह, सुश्री सुनीता शास्त्री, गुरुकुल के प्राचार्य नागेंद्र शास्त्री, सिख समाज के प्रमुख राजेन्द्र सिंह छाबड़ा, समाजवादी पार्टी के प्रांतीय सचिव छेदी सिंह, सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी, सपा के महानगर अध्यक्ष कमर छेदी, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, आर्य समाज के राजनारायन आर्य, सिन्धु सभा के प्रदेश मन्त्री सुखदेव साधवानी, सिन्धु सेवा समिति के अध्यक्ष मोहन मन्ध्यान, संरक्षक दयाल दास मन्ध्यान, संत कंवरराम मिशन गोरखपुर के अध्यक्ष चोइथराम पहुंजानी, सिंधी कॉउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ0 महेश सुरतानी, सिंधी सेंट्रल पंचायत के मुखिया वरियल दास नानवानी, संत सतराम दास दरबार के सांई नितिन राम, शिव शांति आश्रम के साईं हरीश लाल, गोरखपुर के रविदास, टेऊराम दरबार के सांई महेन्द्र लाल आदि ने स्व0 राजपाल के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित श्रद्धाजंलि दी। शोक सभा का संचालन गिरधारी चावला ने किया।

इसे भी पढ़े  अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबकर वृद्ध की मौत

Leave your vote

About Next Khabar Team

Check Also

जनसूचना अधिकार अधिनियम के बारे में दी गयी जानकारी

-एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन अयोध्या। अपर आयुक्त प्रशासन अजयकान्त सैनी की अध्यक्षता …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.