गरीबों, किसानों के लिए संघर्ष करने वाले नेता थे मित्रसेन : गंगा यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गरीबों, शोषितों, मजलूमों के नेता पूर्व सांसद स्व0 मित्रसेन यादव के 86वें जन्मदिन पर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई और उन्हें याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि स्व. मित्रसेन यादव जी गरीबों, किसानों, मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष करने वाले नेता थे। आज जरूरत है कि हम उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर के जुल्म और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करें। पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबू जी का संघर्षों का एक लम्बा इतिहास रहा। समाजवादी पार्टी संघर्षों की पार्टी है। हमें पूर्व सांसद स्व. मित्रसेन यादव से प्रेरणा लेकर गरीबों, मजलूमों, बेसहारों की मदद करनी चाहिए। उक्त अवसर पर बाबूराम गौड़, छोटेलाल यादव, चन्द्रभान यादव, रामभवन यादव, राम अंजोर यादव, धर्मवीर यादव, रमेश यादव आदि ने श्रद्धाजंलि अर्पित किया।

इसे भी पढ़े  जेल में बंद कैदियों ने किया महाकुंभ स्नान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya